Jaunpur News : जेसीआई शाहगंज सिटी की जूनियर विंग ने किया पौधरोपण
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर जेसीआई शाहगंज सिटी की जूनियर जेसी विंग ने पौधरोपण किया। फैजाबाद रोड स्थित रज्जू भैया सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में जेजे सदस्यों ने पौधरोपण करके पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष रविकांत जायसवाल ने कहा कि पेड़ ही धरा पर पर्यावरण का संतुलन कायम करते हैं। उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की अपील किया। विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने संस्था के प्रयास की सराहना किया। कार्यक्रम में चेयरमैन अमन अग्रहरि, जेजे अश्विनी यादव, जेजे रोमिल अग्रहरि, जेजे आदित्य अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















