HomeJaunpurJaunpur News: एमएलसी आशुतोष सिन्हा एवं लाल बिहारी यादव का 6 को...

Jaunpur News: एमएलसी आशुतोष सिन्हा एवं लाल बिहारी यादव का 6 को समाप्त होगा कार्यकाल

  • एमएलसी आशुतोष सिन्हा एवं लाल बिहारी यादव का 6 को समाप्त होगा कार्यकाल

तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। आयुक्त वाराणसी मण्डल वाराणसी/रिटर्निंग आफिसर वाराणसी खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खण्ड स्नातक से निर्वाचित सदस्य आशुतोष सिन्हा तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य लाल बिहारी यादव का कार्यकाल 6 दिसम्बर को समाप्त होने के कारण होने वाली रिक्तियों को भरने के लिये निर्वाचन हेतु कार्यक्रम नियत किया गया है:- निर्वाचन की अधिसूचना 29 सितम्बर, नाम निर्देशन हेतु अन्तिम 6 अक्टूबर, नाम निर्देशनों की जॉच हेतु 7 अक्टूबर, नाम वापसी हेतु अन्तिम 9 अक्टूबर, मतदान का 23 अक्टूबर, मतदान का समय पूर्वान्ह 8.00 बजे से अपरान्ह 4.00 बजे तक, मतगणना का 27 अक्टूबर एवं वह तारीख जिससे पूर्व निर्वाचन सम्पन्न करा लिया जायेगा, 31 अक्टूबर निर्धारित है। वाराणसी खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का नामांकन अपर आयुक्त (प्रथम) वाराणसी मण्डल वाराणसी के न्यायालय कक्ष में 29 सितम्बर से 6 अक्टूबर के बीच (लोक अवकाश से भिन्न) किसी दिन पूर्वान्ह 11 बजे से 3 बजे अपरान्ह के बीच परिदत्त किये जायेंगे।

 

 

 

 

Must Read