कास कन्ट्री रेस बालक में सुरेश एवं बालिका में उजाला यादव ने मारी बाजी
तेजस टूडे सं.
अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। खेल निदेशालय लखनऊ द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एवं जिलाधिकारी द्वारा प्रदान की गई अनुमति के क्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में बालक वर्ग की 5 किमी0 एवं बालिका वर्ग 3 किमी0 कास कन्ट्री रेस का आयोजन इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में हुआ।
प्रतियोगिता में कुल 97 बालक एवं बालिकाओं ने चढ़—बढ़कर भाग लिया। बालक वर्ग में सुरेश, अंगद यादव, रजनीश प्रजापति, अवनीश यादव, विशाल, चंद्रभान तथा बालिका वर्ग में उजाला यादव, अंशिका बिन्द, अमृता यादव, श्रेया, करिश्मा, काजल ने क्रमशः से प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, पंचम एवं षष्टम स्थान प्राप्त किया।
इसके पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन श्याम बाबू सदस्य जिला पंचायत ने किया जिसके बाद मुख्य अतिथि का स्वागत अशोक सोनकर क्रीड़ा अधिकारी ने बैज लगाकर एवं अंगवस्त्रम देकर किया। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार यादव तलवारबाजी प्रशिक्षक ने किया।











