छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी
सुसाइड नोट में लिखा- जिन्दगी से परेशान होकर कर रही हूं आत्महत्या
अजय जायसवाल
गोरखपुर। चौरीचौरा में जेएनएम की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर लिया। उसके पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि वह जिंदगी से परेशान होकर आत्महत्या कर रही है। इसमें उसके माता-पिता का कोई दोष नहीं है।

फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार कुशीनगर के हाटा कोतवाली के बल्डीहा निवासी 30 वर्षीय अंकिता सिंह पुत्री अरविंद सिंह अपने ननिहाल चौरीचौरा के बाल खुर्द गांव के पहाड़पुर टोले में रहती थी। वह गोरखपुर के एक प्राइवेट हास्पिटल से जेएनएम की पढ़ाई कर रही थी। वह सोमवार की शाम करीब 6 बजे उसने डुमरी खुर्द के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंची और मालगाड़ी के आगे कूद गई। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत पूछे जाने पर सब इंस्पेक्टर विनय कुमार ने बताया कि अंकिता के पास एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने लिखा है कि जिंदगी से बहुत परेशान होकर आत्महत्या कर रही है। उसके माता-पिता का कोई दोष नहीं है। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












