Jaunpur News : राजकीय शोक की उड़ी धज्जियां, जिम्मेदार हैं बेखबर
राजकीय शोक के दूसरे दिन भी सेनापुर शहीद स्मारक पर फहरता रहा राष्ट्रीय ध्वज
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। सपा संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार की सुबह निधन हो गया। निधन की खबर होते ही प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश भर में तीन दिनों का राजकीय शोक किया गया। राजकीय शोक घोषित होते ही प्रदेश भर में लगे राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया गया परन्तु सेनापुर गांव में बने शहीद स्तम्भ के परिसर में लगा राष्ट्रीय ध्वज राजकीय शोक के दूसरे दिन भी फहरता रहा। जिम्मेदार अधिकारी/कर्मचारी अपने आफिस में बैठ आराम फरमा रहे हैं।
क्या ऐसे जिम्मेदार अधिकारी/कर्मचारी को राजकीय शोक की परिभाषा ही नहीं मालूम है और अगर मालूम है तो ऐसे गैरजिम्मेदाराना रवैया कहां तक सही है जबकि राजकीय शोक के दूसरे दिन भी राष्ट्रीय ध्वज का फहराना राजकीय शोक के अपमान को दर्शाता है ऐसे गैरजिम्मेदार लोगों पर प्रशासन द्वारा क्या कार्यवाही की जाती है यह देखना दिलचस्प होगा। बता दें कि प्रदेश की राजनीति से लेकर राष्ट्रीय राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले केंद्रीय पूर्व रक्षा मंत्री, समाजवादी पार्टी के संस्थापक व उत्तर प्रदेश के तीन बार के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82 वर्ष की उम्र में सोमवार की सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। निधन की खबर होते ही देश की सियासी गलियारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। मंगलवार की दोपहर लगभग तीन बजे उनके पैतृक निवास सैफई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












