Jaunpur News : 9 सूत्रीय मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षकों ने भरी हूंकार
963152
Jaunpur News : 9 सूत्रीय मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षकों ने भरी हूंकार
जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा पुरानी पेंशन बहाली, चिकित्सकीय सुविधा, तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण में बिंदु 8 की बाध्यता समाप्त करने, वित्तविहीन शिक्षकों को सेवा नियमावली बनाकर ट्रेजरी के माध्यम से सम्मानजनक मानदेय सहित नौ सूत्रीय मांगों के समर्थन में माध्यमिक शिक्षा निदेशक कार्यालय लखनऊ पर संचालित धरने में जनपद के तमाम शिक्षक शामिल हुये। उक्त मौके पर प्रान्तीय उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर, जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह, जिला मंत्री प्रमोद सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया।
उक्त अवसर पर प्रांतीय मंत्री अजय प्रकाश सिंह, मनोज चौबे, जिला उपाध्यक्ष राम प्रकाश सिंह, जय प्रकाश सिंह, राजेश यादव, रणंजय सिंह, धर्मेंद्र शुक्ला, चंद्र प्रकाश दुबे, आलोक श्रीवास्तव, संतोष सिंह, संजय सिंह, दीपक सिंह, अजय सिंह, संजय सिंह, इंद्रजीत सिंह, संदीप सिंह, इंद्रसेन सिंह, धनंजय सिंह, संजय सिंह, शैलेंद्र सिंह, विजय सिंह, अजय सिंह, राजेश पांडेय, नागेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, अरविंद, राजेश, देवी प्रसाद पांडेय, अशोक पाण्डेय, अभिमन्यु सिंह, राकेश मौर्या, अखिलेश चंद्र, श्रवण कुमार, गोरखनाथ शाक्य, राजमणि सहित तमाम शिक्षक शामिल हुये।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।