Jaunpur News : संस्कार भारती का 33वां श्री राधाकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता सम्पन्न
लल्ला वर्ग में विहान मिश्रा, राधा वर्ग में अद्विका पाण्डेय एवं कृष्ण वर्ग में अदिति वर्मा ने मारी बाजी
जौनपुर। संस्कार भारती जिला ईकाई द्वारा आयोजित 33वां श्री राधाकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता नगर के एक उपवन में हुआ उद्घाटन कार्यक्रम अध्यक्ष प्रीति गुप्ता अध्यक्ष सखी फाउण्डेशन व अनिल गुप्ता अध्यक्ष रोटरी क्लब, संस्था के संरक्षक रविन्द्र नाथ, अध्यक्ष डा. ज्योति दास, प्रान्तीय महामंत्री सुजीत जी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि जिला सूचना अधिकारी सुश्री मनोकामना राय रहीं जिन्होंने कहा कि हमेशा हमें अपने बच्चों को सकारात्मक ऊर्जा से प्रेरित करना चाहिये। कार्यक्रम में लल्ला वर्ग, कृष्ण वर्ग, राधा वर्ग सहित विद्यालयों द्वारा समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया।

















