सचल दल का परीक्षा कक्षों में चला सघन तलाशी अभियान अजय विश्वकर्मा सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में परिसर के समस्त पाठ्यक्रमों की परीक्षाये प्रारम्भ हो गयी। आईबीएम एवं इंजीनीरिंग संस्थान में केंद्राध्यक्ष डा. रसिकेश एवं डा. मनीष प्रताप सिंह ने परीक्षाओं में सघन तलाशी अभियान के साथ शुरू करायी। आईबीएम भवन में सचल दल में प्रो. देवराज सिंह एवं डा. सुनील कुमार ने सभी परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया।
आंतरिक सचल दल व सहायक केंद्राध्यक्ष सुशील कुमार, प्रमेन्द्र विक्रम सिंह एवं प्रभाकर सिंह के साथ डा. झांसी मिश्रा, सुश्री श्रुति श्रीवास्तव, मनोज त्रिपाठी, अनुपम कुमार सहित सभी ने हर छात्र-छात्रा की सघन तलाशी ली। लगभग 800 छात्रों जिसमे एमबीए, एचआरडी, बीई, वित्तीय अध्ययन, व्यवसाय प्रबंध, मास काम, एप्लाइड साइकोलॉजी, रज्जू भैया संस्थान के छात्रों ने आईबीएम केंद्र के दोनों पालियों में परीक्षा दी। केंद्राध्यक्ष डा. रसिकेश ने बताया कि कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य के निर्देश हैं कि परीक्षा की सुचिता व गोपनीयता का कड़ाई से पालन कराया जाय।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।