Jaunpur News: मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने ग्रहण किया बिजली कर्मचारी संघ की सदस्यता
जौनपुर। विद्युत वितरण मण्डल कार्यालय के परिसर में विद्युत मजदूर संगठन एवं विद्युत निविदा मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष सर्वेश कुमार मौर्य, सचिव राजेश शर्मा, प्रमोद कुमार यादव, राजेश यादव, संतोष यादव, विनय कुमार सिंह, राजेश कुमार राजभर, नीरज कुमार आदि सदस्यों ने उ.प्र. बिजली कर्मचारी संघ के पूर्वांचल कमेटी अध्यक्ष निखिलेश सिंह की उपस्थिति में बिजली कर्मचारी संघ की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अश्वनी श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर अशोक मौर्या महामंत्री, संजय श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, चन्दशेखर उपाध्याय, अभिनन्दन सिंह, शैलेन्द्र कुमार, अमित खरे, सागर श्रीवास्वत, सुरेश आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















