HomeJaunpurJaunpur News: डीएम ने मछलीशहर तहसील व कोतवाली का किया निरीक्षण

Jaunpur News: डीएम ने मछलीशहर तहसील व कोतवाली का किया निरीक्षण

Jaunpur News: डीएम ने मछलीशहर तहसील व कोतवाली का किया निरीक्षण

एसडीएम के न्यायालय में बदबू व मुकदमों के निस्तारण की धीमी गति पर जताई नाराजगी
अधिवक्ताओं के हड़ताल के बाद वादों के निस्तारण का दिया निर्देश
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तहसील व कोतवाली का गुरुवार को निरीक्षण किया। न्यायालय में आ रही बदबू व मुकदमों के निस्तारण की धीमी गति पर नाराजगी जताई और अधिवक्ताओं के हड़ताल के बाद वादों के निस्तारण का निर्देश दिया। वहीं कम वसूली करने वाले अमीनों का वेतन रोकने व उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही का निर्देश भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी करीब एक बजे तहसील का निरीक्षण करने पहुंचे। सर्वप्रथम उपजिलाधिकारी न्यायालय में 5 साल से लम्बित फाइलों का निरीक्षण किया।

पुरानी पत्रावलियों को तत्काल निस्तारण का निर्देश दिया। एसडीएम ने अधिवक्ताओं के सहयोग न करने और आये दिन हड़ताल की बात कही तो जिलाधिकारी ने सभी न्यायालयों को प्रतिदिन तारीख देकर लिखित बहस लेकर आदेश का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने एसडीएम कोर्ट में आ रही कूड़े की बदबू पर नाराजगी जताई। इसके बाद राजस्व अभिलेखागार में पहुंचे तो बड़े बकायेदारों व स्टाम्प, विद्युत व अन्य मदों के बकाया वसूली की जानकारी ली। कम वसूली करने वाले अमीनों का वेतन रोकने व विभागीय कार्यवाही का निर्देश दिया। दाखिला बैठक में एसडीएम को भी तहसीलदार के साथ बैठक कर समीक्षा करने का आदेश दिया। जन सूचना रजिस्टर में 119 सूचनायें पेडिंग होने पर नाराजगी जताई। एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगा। इसके बाद तहसीलदार कोर्ट में पहुंचे तो 20 वर्ष पुरानी नामांतरण की पेडिंग पत्रावली देख नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि 35 दिन में आपत्ति न आने पर तत्काल नामान्तरण कर दिया जाय। एक पन्ने की आपत्ति बिना वाजिब कारण के न स्वीकार की जाय।

इसके बाद खतौनी रूम का निरीक्षण कर रेट बोर्ड लगवाने का निर्देश दिया और अभिलेखों के रख रखाव का निरीक्षण किया। सम्पूर्ण समाधान दिवस, गार्ड फाइल, रिकार्ड रूम, बस्ता सूची को अपडेट करने का निर्देश दिया। तहसील में सीसीटीवी कैमरा लगवाने का भी निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अधिवक्ताओं व फरियादियों की भी समस्या सुनकर निस्तारण किया। सभी दफ्तरों में तैनात प्राइवेट कर्मियों को तत्काल बाहर करने के निर्देश भी दिये। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह, तहसीलदार सुदर्शन राम, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read