Jaunpur News: नशीले पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय पुलिस ने नाऊपुर झूला फैक्ट्री के पास से एक अभियुक्त को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार निहालापुर थाना केराकत निवासी उमेश यादव उर्फ पिन्नी को एक किलो 100 ग्राम नाजायज गांजा के साथ बुधवार की देर रात्रि केराकत पुलिस ने गिरफ्तार किया।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा, उनि संतोष यादव चौकी प्रभारी थानागद्दी, सियाराम यादव, हे.का. रमेश यादव, का. धर्मेन्द्र कुमार रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















