Jaunpur News : कन्धी कैनाल पम्प नहर आधुनिकीकरण परियोजना का विधायक ने किया शिलान्यास
पंकज बिन्द
महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के अंतर्गत सोमवार को क्षेत्रीय विधायक रमेश चंद्र मिश्र द्वारा बहुप्रतीक्षित कन्धी कैनाल पम्प नहर आधुनिकीकरण परियोजना का विधि विधान से पूजन कर शिलान्यास किया गया। उनके साथ ब्लाक प्रमुख पति विनय सिंह उपस्थित रहे। ग्राम प्रधान राहुल मिश्र ने शिलान्यास की व्यवस्था की जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया। सबसे पहले प्रधान द्वारा विधायक का माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर माल्यार्पण के क्रम में सभी क्षेत्रीय जनता तथा दर्जनों प्रधान द्वारा सम्मान किया गया।
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश लघु नहर खंड जौनपुर तथा जल शक्ति विभाग उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहयोग से 124.85 लाख की लागत से जर्जर हो चुकी कैनाल पम्प का जीर्णोद्धार के कार्य का शिलान्यास हुआ है जिससे कई गांव लाभान्वित होंगे और किसानों को इससे बहुत लाभ होगा। इस मौके पर क्षेत्रीय जनता को फौजदार सिंह का आल्हा भी सुनने को मिला। ग्राम प्रधान राहुल मिश्र, जगदीश उपाध्याय प्रधान द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।
इस अवसर पर आजाद सिंह प्रधान, अवधेश उपाध्याय प्रधान संघ अध्यक्ष, राकेश तिवारी प्रधान, धनियामऊ मंडल अध्यक्ष बलवीर गौड़, अतुल तिवारी, अमित पाण्डेय अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. प्रदेश मीडिया प्रभारी, राजकमल मिश्रा पत्रकार, सत्य नारायण गुप्ता पत्रकार, दिनेश सिंह, जय सिंह, रामजीत उपाध्याय, जगदीश सिंह, विनोद पाल प्रधान, विरेंद्र पाल प्रधान, कोमल मिश्रा प्रधान, धीरज दुबे, विनोद शर्मा, अंकित पांडे, डंपी उपाध्याय, तिलकधारी चौबे, हवलदार मिश्र आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













