HomeJaunpurJaunpur News : झाड़-फूंक के चक्कर में ठगी के शिकार हुए ससुर...

Jaunpur News : झाड़-फूंक के चक्कर में ठगी के शिकार हुए ससुर व बहू

Jaunpur News : झाड़-फूंक के चक्कर में ठगी के शिकार हुए ससुर व बहू

आभूषण व 2500 रुपये लेकर ठगी करने वाला फरार
बिरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के उडली गांव में पति की तबियत काफी दिनों से खराब थी जिसको लेकर एक तंत्र मंत्र व्यक्ति झाड़-फूंक के बहाने पत्नी की आभूषण और ससुर से 2500 रूपए ठगी करके फरार हो गया। जानकारी के अनुसार उडली गांव निवासी रामप्यारे गुप्ता अपने घर में बैठे थे। तभी अनजान बाइक सवार युवक हालचाल पूछने लगा तो रामप्यारे गुप्ता ने उसे बताया कि बेटे की तबीयत काफी दिन से खराब चल रही है। बेटे की दवा कराकर थक गये और उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। उन्होंने अपने बेटे श्री प्रकाश गुप्ता के बारे में बताया तो बाइक सवार युवक बेटे के पास गया और उसकी पत्नी को बुलाकर कहा कि तंत्र मंत्र विद्या से इनको ठीक करना होगा।

इसके लिए आपको अपने आभूषण उतार कर देनी पड़ेगी जिससे पति की तबियत ठीक हो जाएगी। तब पत्नी गिरजा गुप्ता ने कनफूल, मंगलसूत्र निकालकर दे दी। युवक ने झाड़-फूंक करने के बहाने ससुर प्यारेलाल गुप्ता से कहा कि आपको अपने घर से कुछ दूरी तक साथ चलना होगा। वहीं रास्ते में झाड़-फूंक किया जाएगा तो प्यारेलाल गुप्ता तैयार होकर बाइक पर बैठाकर घर से 500 मीटर दूर ले गया और रामप्यारे गुप्ता के पास 2500 रूपए नगद लिया और जब प्यारेलाल गुप्ता झाड़ फूंक करने के लिए बोले तो बाइक सवार ने चाकू दिखाकर बहू के जेवर लेकर फरार हो गया। उन्होंने आकर अपनी आपबीती परिजनों को बताई जिसे परिजन काफी दूर तक खोजबीन किये लेकिन कहीं पता नहीं चल सका।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read