Homeचंदौलीउत्तम मनःस्थिति की प्राप्ति मनुष्य का प्राचीनतम लक्ष्य: अतुल

उत्तम मनःस्थिति की प्राप्ति मनुष्य का प्राचीनतम लक्ष्य: अतुल

उत्तम मनःस्थिति की प्राप्ति मनुष्य का प्राचीनतम लक्ष्य: अतुल

दीपक कुमार
चन्दौली। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस की प्रासंगिकता पर किसी को संदेह नहीं रहा। जब दुनिया में डिप्रेशन (अवसाद) एक महामारी के रूप में चिन्हित हो चुका है, दुनिया का हर चौथा व्यक्ति मानसिक विकार से जूझ रहा है। ऐसे में कोरोना महामारी ने करेले को नीम पर चढ़ा दिया। 10 अक्टूबर को हर साल विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इस बार तो इसकी महत्ता और बढ़ी हुई है। अतुल क्लासेज और गंगोश्री हॉस्पिटल के तत्वावधान में कोचिंग सेंटर प्रांगण चहनियां में मेन्टल अवेरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया।

डॉ. प्रदीप चौरसिया (न्यूरो साइकेट्रिस्ट) द्वारा तैयार किए गए स्ट्रेस मेज़रमेंट स्केल को भरवा कर छात्रों के मेंटल स्ट्रेस लेवल का परीक्षण किया गया। ज्यादातर छात्र मानते हैं कि वह फुल्ली एफ्फिसिएंट नहीं हैं; कुछ ने तनाव में होने की बात स्वीकार भी की। अतुल क्लासेज के डायरेक्टर अतुल जय ने बताया कि मनुष्य मात्र सभ्यता की शुरुआत से ही मानसिक विकारों को चरम लक्ष्य के ख़िलाफ़ सबसे बड़ा शत्रु मानता रहा है। प्राचीन सनातन परंपरा में आप पाएंगे कि हर विचारक यथा पतंजलि, बुध और गांधी ने मनोविकारों पर विजय को ही परम मानवीय उपलब्धि के रूप में गिनाया है।

मॉडर्न मेडिकल साइंस में इन विकारों को तमाम नामों से जाना जाता है। आज विज्ञान के विकास के साथ मानसिक रोगों का सम्पूर्ण समाधान उपलब्ध है। किसी भी राख-भभूत या ओझा-सोखा के चक्कर मे पड़ने की जरूरत नही है। सीधे प्रशिक्षित मनोचिकित्सक की मदद लें। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है लेकिन उत्तम मानसिक स्वास्थ्य के बिना उत्तम शारीरिक स्वास्थ्य की प्राप्ति असम्भव है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read