समाज को समानता एवं न्याय के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है भारतीय संविधान: सीमा
तेजस टूडे सं.
तरूण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। संविधान दिवस पर गुरुवार को सुजानगंज विकास खंड क्षेत्र के शांतिनगर स्थित आंबेडकर पार्क में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुईं। इस दौरान भारत के संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठ किया गया तथा बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को याद किया गया। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से वर्चुअल माध्यम के जरिए ‘डॉ. बी.आर. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना’ के अंतर्गत सौंदर्यीकरण कार्यों का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि सहित समस्त क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना और देखा। साथ ही शांतिनगर स्थित आंबेडकर पार्क में विकास कार्य का विधिवत शिलान्यास भी किया गया। कार्यक्रम में संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक न्याय, समानता और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया गया। सीमा द्विवेदी ने महापुरुषों के सम्मान और उनके स्मृति स्थलों के विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को महत्वपूर्ण बताया। साथ ही कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचार और भारतीय संविधान सदैव समाज को समानता और न्याय के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर अमरनाथ पेंटर, राजकरण पाल, मनोज द्विवेदी, राहुल, राजकुमार, विकास सिंह, पिंटू सिंह सतहरिया, छोटे लाल मिश्रा, प्रदीप मौर्य, जबर सिंह, रवितोष सिंह, ललन सिंह, गब्बर, दिनेश तिवारी, राम प्रसाद सरोज सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।











