कर्म यज्ञ से मनुष्य अपने जीवन को पवित्र सार्थक एवं सफल बना सकता है:
कन्हैया दास

तेजस टूडे ब्यूरो
राजकुमार
बिहटा, बिहार। मानव मानव जीवन अनमोल है। इसे केवल भौतिक सुख सुविधाओं में व्यतीत करने के बजाय ईश्वर भक्ति, मानव सेवा और जरूरतमंदों की सहायता में लगाना चाहिए। सच्ची श्रद्धा, अच्छे कर्म और परोपकार ही जीवन को सफल बनाने का मार्ग है। ये बाते श्री रुद्र महायज्ञ विराट आयोजन कौड़िया परेव के हनुमान मंदिर के प्रागण में बालयोगी कन्हैया दास जी महाराज ने प्रवचन करते हुये कही।
उन्होंने यज्ञ में आए सभी भक्त श्रद्धालियों से सनातन संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं के पालन करने के साथ शिक्षा से जोड़ कर समाज में प्रेम सद्भाव और भाईचारे का संदेश फैलाने की संकल्प को दोहराते हुए कहा कि गंगा स्नान, दान, जप, तप एवं यज्ञ भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है। इनके माध्यम से मनुष्य अपने जीवन को पवित्र, सार्थक एवं सफल बना सकता है। स्नान से आध्यात्मिक शुद्ध का भाव जागृत होता है, वही दान से परोपकार, जप से मन की एकाग्रता तप से आत्म संयम और यज्ञ से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, इसलिए मनुष्य को अपने जीवन में धर्म- कर्म ,सेवा और सदाचार को विशेष महत्व देना चाहिये।
प्रवचन के दौरान उपस्थित श्रद्धालु भक्तिमय वातावरण में भाव बिहार नजर आये यज्ञ मनुष्य अपने जीवन को पवित्र सार्थक एवं सफल बना सकता है। रामकुमार दास, परेव ग्राम पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुबास यादव, मुख्य प्रवचनकर्ता मिथिलेश नंदिनी पंचायत समिति राजेश कुमार सहित भारी संख्या में लोग शामिल थे।







