जयराम सैनिक स्कूल के कैडेट श्रेयस को पहला एवं परी को मिला दूसरा स्थान

तेजस टूडे ब्यूरो
अश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र, बिहार। देश भर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से गतिमान जयराम सैनिक स्कूल एवं केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी खेलों सहित अन्य विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि भारत विकास परिषद (मैत्री शाखा कुरुक्षेत्र) की ओर से श्री गुरु तेग बहादुर जी के सर्वोच्च बलिदान की स्मृति में वीरवार को अंतर-विद्यालय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम ब्रह्म सरोवर के निकट स्थित भारत रत्न गुलजारी लाल नंदा केंद्र में आयोजित हुआ। प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा के दौरान विजेताओं के नाम घोषित किया गया।
इस मौके पर प्रतियोगिता में जयराम सैनिक स्कूल कुरुक्षेत्र के कक्षा आठवीं से कैडेट श्रेयस ने शानदार प्रस्तुति देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि केसरी देवी लोहिया पब्लिक स्कूल की कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा परी ने द्वितीय स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
इस उपलब्धि पर स्कूल प्रिंसिपल अंजू अग्रवाल ने दोनों विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुये शुभकामना दिया। साथ ही कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास,स्पष्ट अभिव्यक्ति और राष्ट्र एवं समाज के प्रति संवेदनशीलता को और अधिक सुदृढ़ करती हैं। उन्होंने दोनों बच्चों को भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहने के लिए प्रेरित किया।







