Jaunpur News : विजयदशमी का पर्व मनाया गया
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रो में असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयादशमी बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान जगह जगह लंकापति रावण का पुतला भी दहन किया गया। मछलीशहर के सराययुसुफ गांव के मैदान में श्री आदर्श रामलीला समिति मछलीशहर की देख—रेख में प्रभु श्री रामचन्द्र जी और रावण का युद्ध हुआ जिसे देखने के लिए हजारों लोग मौजूद रहे।
प्रभु श्रीरामचन्द्र जी और रावण के युद्ध के दौरान भगवान श्रीरामचंद्र जी द्वारा रावण का बध करने के बाद लंकापति रावण का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार, सीओ अतर सिंह, कोतवाल देवानन्द रजक भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान के साथ मौजूद रहे, ताकि किसी भी प्रकार से समस्या न हो सके। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में मेले का आयोजन किया गया जहां रावण का पुतला दहन किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













