Jaunpur News : डीएम ने निरीक्षण कर दिया निर्देश
मुफ्तीगंज, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत बारी में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया कि 298.75 लाख की लागत से योजना संचालित की जा रही है। 458 घरों के सापेक्ष 430 घरों में कनेक्शन दे दिया गया है।
डेढ़ सौ घरों में पानी दिया जा रहा है। 11.451 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई गई है। बाउंड्रीवाल बनी हुई मिली। जिलाधिकारी द्वारा घर-घर जाकर लोगों से जानकारी ली और सभी ग्रामवासियों से अपील किया है कि सभी लोग कनेक्शन ले ले। मौके पर जिला विकास अधिकारी बी.बी. सिंह, अधीक्षण अभियंता जल निगम राजेश गुप्ता, जेई विपिन कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













