HomeJaunpurJaunpur News : 122 वर्ष पुरानी गुड़हाई रामलीला में हुआ रावण वध

Jaunpur News : 122 वर्ष पुरानी गुड़हाई रामलीला में हुआ रावण वध

Jaunpur News : 122 वर्ष पुरानी गुड़हाई रामलीला में हुआ रावण वध

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बहोरिकपुर स्थित विजय दशमी मेला मैदान में बुद्धवार को सायंकाल गोधुली बेला में जैसे ही प्रभु श्री रामचन्द्र जी ने रावण के पुतले में धनुष से बाण चलाया उसमें अग्नि प्रज्वलित हो उठी और देखते ही देखते रावण का पुतला धू धू कर जल उठा। रावण को जलता देख उत्साही बच्चे व उपस्थित जनों द्वारा किए गए प्रभु राम के जयघोष से मन्दिर सहित समूचा मेला क्षेत्र गुंजायमान हो गया। इसके पश्चात श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी पशुपतिनाथ गुप्त मुन्ना ने प्रभु श्रीराम माता जानकी लक्ष्मण जी एवं हनुमान जी का पूजन अर्चन कर भव्य आरती उतारी।

इसके पश्चात श्री रामादल माता जानकी को साथ लेकर रामलीला स्थल पर पहुंचा जहां पहले से ही उपस्थित सैकड़ों नगर के गणमान्य लोगों ने श्री राम दल की अगवानी की और श्री रामादल में शामिल पात्रों को मिष्ठान वितरित किया और एक दूसरे को असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक इस विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं दी। श्री रामा दल नगर के गणमान्य लोगों की अगुवाई में नगर के मुख्य मार्ग से होता हुआ मुख्य तिराहे पर पहुंचा समूचे नगर में नगर वासियों द्वारा श्री रामा दल का पुष्प वर्षा एवं पूजन कर स्वागत किया गया। इस मौके पर श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी पशुपतिनाथ गुप्ता (मुन्ना), पूर्व चेयरमैन नगरपालिका परिषद कपिल मुनि, संगम लाल गुप्ता महन्थ, क्रान्ति गुप्ता, दिनेश गुप्ता, जमुना गुप्ता, अनुराग गुप्ता सहित बड़ी संख्या मे नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read