HomeJaunpurJaunpur News : निकाली गयी भव्य कलश यात्रा

Jaunpur News : निकाली गयी भव्य कलश यात्रा

Jaunpur News : निकाली गयी भव्य कलश यात्रा

लदोधर नाथ शिव मंदिर पर 11 कुण्डी यज्ञ का हुआ आह्वान

सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के शिव मंदिर पर से कलश यात्रा चलकर मरी माई मंदिर होते हुए सई नदी के घाट पर से कलश भरकर सैकड़ों की तादात में महिलाएं सहित अन्य भक्तगण जल लेकर लदोधर शिव मंदिर पर पहुंचे। वहीं बताया गया कि 11 कुंडी यज्ञ आरंभ हुई। यह यज्ञ 11 दिन चलेगा। 13 से 24 नवंबर तक सुबह रामकथा होगी। सुबह 7 से 9 तक एवं शाम 2 से 5 बजे तक रामकथा होगी। इस कार्यक्रम का मुख्य श्रेय रीठी, रामनगर, लेधुआ सहित अन्य क्षेत्र के सभी ग्रामीणों पर है। मुख्य संत श्री कर्मयोगी बाबा परमहंस जी के सानिध्य में यह कार्यक्रम हो रहा है।

कार्यक्रम की कथा वाचक व पूजा पाठ करने वाले ब्राह्मण क्रोध आनन्द महाराज, शान्तानन्द महाराज, विशाल महाराज इत्यादि लोग इस कथा के मुख्य हैं। क्षेत्र के सभी भक्तगण की यह व्यवस्था है। इस मौके पर क्षेत्रीय लोग पहुंचकर भगवान का प्रवचन सुनंे एवं कथा का लाभ लें। संत जी का कहना है कि यह 11 कुंडीय यज्ञ बहुत भव्य है। इससे क्षेत्र का कल्याण होगा। इसमें पूरे क्षेत्र का विकास व कल्याण की भावना है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

Must Read