HomeJaunpurJaunpur News : अधेड़ ने पेड़ पर फांसी लगाकर दे दी जान

Jaunpur News : अधेड़ ने पेड़ पर फांसी लगाकर दे दी जान

Jaunpur News : अधेड़ ने पेड़ पर फांसी लगाकर दे दी जान

अमित कुमार गुप्ता
चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय थाना के बजरंगनगर चौकी अंतर्गत ब्राम्हमनपुर में बीती रात मानसिक रूप से पीड़ित अधेड़ ने बरगद के पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार बालकिशुन राम 60 वर्ष पुत्र रमदू राम रोज की भांति खाना खाकर टहलने के लिए पास के प्राथमिक विद्यालय के पास चले गये।

काफी समय बीत जाने के बाद परिजनों ने आस-पास खोजने लगे। काफी खोजबीन के बाद जब प्राथमिक विद्यालय पर पहुंचे तो बरगद के पेड़ पर लटकता शव देख पैरो तले से जमीन खिसक गई। देखते ही देखते खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बजरंगनगर चौकी प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि मृतक काफी महीनों से मानसिक रूप से ग्रसित था। मृतक के दो लड़के व तीन लड़कियां थीं। सभी शादीशुदा हैं। दोनों लड़के रोजी-रोटी के लिए मुंबई में रहते हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read