Jaunpur News : जिलाधिकारी ने केराकत थाना का किया निरीक्षण
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने थाना केराकत का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, एससी एसटी एक्ट रजिस्टर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने पाया कि विवेचना की स्थिति बहुत अच्छी है, जिस पर उन्होंने सराहना भी की।

जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि पास्को एवं महिला अपराध के संबंध में त्वरित कार्यवाही की जाए और सम्पूर्ण समाधान पर आने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने थाने पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे की भी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा माल खाने का निरीक्षण किया गया। इसके उपरान्त जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा कार्यालय अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत केराकत का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्देश दिया गया कि अभियान चलाकर कर वसूला जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर का नम्बर लिखवाने की कार्यवाही की जाए। दुकानों पर एक तरह के साइनेज बोर्ड लगाया जाए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















