Jaunpur News : पूर्वांचल विश्वविद्यालय में एक जून से होगी बायोमेट्रिक हाजिरी
बायोमेट्रिक व्यवस्था के आधार पर जारी किया जायेगा वेतन
अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में एक जून से बायोमेट्रिक उपस्थिति होगी। मंगलवार को कुलपति सभागार में बायोमेट्रिक उपस्थित को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सभी को डेमो के जरिये जानकारी दी गई। बायोमेट्रिक उपस्थिति को लेकर कुलसचिव महेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कुलपति सभागार में बैठक हुई। जिसमें अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों को बायोमेट्रिक उपस्थिति पर डेमो के जरिये जानकारी दी गई।

बताया गया कि शिक्षक कर्मचारी चाहे जितने बजे कार्यालय में आयेगा, उसी समय उसकी उपस्थिति दर्ज होगी। वापसी भी उसी के आधार पर दर्ज होगी। अगर इस क्रम में वह 3 दिन एक दो घण्टे विलम्ब से आता जाता है तो एक दिन सीएल लगना तय है। तमाम तरह की उपस्थिति को लेकर दिशा-निर्देश दिये गये। बताया गया कि फेस रीडिंग वापसी में समय से पहले कोई जाता है तो दो-तीन घंटे पहले जाने वाले का भी 4 दिन बाद सीएल लगना तय है। इस मौके पर जो जितने बजे पहुंचेगा और उसी के हिसाब से उसके वर्क के वेतन का भी भुगतान उपस्थिति के आधार पर होगा। यह व्यवस्था एक जून से लागू हो जाएगी। आने वाले दिनों में यह व्यवस्था छात्रों के ऊपर भी लागू हो जायेगी। शिक्षकों को अपने टीचिंग टाइम टेबल के अनुसार उपस्थिति दर्ज कराकर बाहर आ जा सकते हैं और क्लास ले सकते हैं। नियमित आने पर जोर दिया गया। बैठक में परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह, वित्त अधिकारी संजय कुमार, प्रोफेसर बीबी तिवारी, प्रोफेसर मानस पांडे, प्रोफेसर अविनाश पाथर्डीकर, सहायक कुलसचिव बबिता, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामजी सिंह, रामजस मिश्रा, केशव यादव, रामसमुझ, नीतू गुप्ता, पदमा आदि मौजूद रहीं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















