HomeJaunpurJaunpur News : जिलाधिकारी ने केराकत तहसील का किया औचक निरीक्षण

Jaunpur News : जिलाधिकारी ने केराकत तहसील का किया औचक निरीक्षण

Jaunpur News : जिलाधिकारी ने केराकत तहसील का किया औचक निरीक्षण

डीएम की गाड़ी के सामने सोयी बुजुर्ग महिला फरियादी
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने स्थानीय तहसील का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने रिकार्ड रूम, अभिलेखागार, खतौनी वितरण रूम, कोर्ट केस का बारीकियों के साथ निरीक्षण किया। कुछ समय के लिये तहसील में हड़कम्प मचा रहा। जिलाधिकारी ने बताया कि कुछ जगहों पर शासन के मंशानुसार कार्य नहीं किये गये हैं जिसे नोट कर उपजिलाधिकारी को बता दिया गया है।

साथ ही जो मामले बहुत साल पुराने हैं उसे जल्द से जल्द निस्तारण किया जाय। समय से लोगों को न्याय मिल सके और शिकायतों का गुणवक्तापूर्वक निस्तारण हो सके। उन्होंने बताया कि सारी कमियों को नोट किया गया है जिसका डिटेल इंफेक्शन बनाकर भेजा जायेगा। इसमें कुछ लोगों की लापरवाही निकलकर आई है, उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के औचक निरीक्षण के दौरान दर्जनभर महिलाओं ने शिकायत पत्र सौंपकर स्थानीय प्रशासन पर काम में लापरवाही बरतने को लेकर आरोप लगाये। महिलाओं में से एक बुजुर्ग महिला लालमनी ने डीएम की गाड़ी के सामने सोकर स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। महिला ने बताया कि स्थानीय प्रशासन की मिली भगत से मुझे न्याय नहीं मिल रहा है। बुजुर्ग महिला गाड़ी के सामने से नहीं हटने की जिद पर अड़ी रही जिसे देख जिलाधिकारी ने महिला पुलिस से हटाने के आदेश दिसे। जिसके बाद महिला पुलिस ने बुजुर्ग महिला फरियादी को गाड़ी के सामने से जबरन हटा दिया। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि बुजुर्ग महिला के साथ मौके पर जाकर कब्जा दिलाया जाए।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read