Jaunpur News : पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार
अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय पुलिस ने पास्को एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। थाना प्रभारी जितेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि स्थानीय चौराहे पर पुलिस संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि पास्को एक्ट में वांछित अभियुक्त कहीं भागने की फिराक में है।

अगर जल्दी किया जाए तो उसे पकड़ लिया जा सकता है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने त्रिलोचन नहर पर जाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त गिरजा शंकर तिवारी निवासी भाऊपुर थाना जलालपुर बताया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह, उप निरीक्षक रामविलास, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार, कांस्टेबल हिमांशु ओझा, सुरेन्द्र यादव रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















