JAUNPUR NEWS : यूजीसी पे-स्केल की मांग को लेकर लामबन्द हो रहे शिक्षक

JAUNPUR NEWS : यूजीसी पे-स्केल की मांग को लेकर लामबन्द हो रहे शिक्षक

शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों में कार्यरत शिक्षक परिसर शिक्षक अधिकार संघर्ष समिति के बैनर तले यूजीसी पे-स्केल की मांग को लेकर लामबंद हो रहे हैं। शिक्षकों ने बैठक करके संकल्प लिया कि विवि प्रशासन भले ही हम संविदा शिक्षकों को बांटने का प्रयास करे लेकिन हम संगठित रहेंगे और हम “एक सब के लिए और सब एक के लिए” बनकर अपनी लड़ाई लड़ेंगे। पिछले 10 अगस्त को परिसर के सैकड़ों शिक्षक कुलपति से मिलकर नैक पीयर टीम की विजिट सफलतापूर्वक संपन्न होने पर बधाई दी तथा वर्षों से लंबित यूजीसी पे-स्केल की मांग रखी।
शिक्षकों ने सामूहिक रूप से कहा कि संविदा शिक्षक पिछले 2 साल से विवि प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर नैक की तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। अब विवि प्रशासन को भी बड़ा दिल दिखाते हुए शिक्षक हित में सभी संविदा शिक्षकों को यूजीसी पे स्केल प्रदान कर देना चाहिए। इस संबंध में शिक्षकों ने तर्क देते हुए कहा गया कि इसके पहले विवि प्रशासन परिसर में कार्यरत कई संविदा शिक्षकों को रेगुलर आन कॉन्ट्रैक्ट के नाम पर यूजीसी पे-स्केल दे चुका है जबकि लंबे समय से कार्य कर रहे अन्य शिक्षकों को आज भी नियत वेतनमान पर रखा गया है। इसके पहले कुलपति जी ने यह आश्वासन दिया था कि नैक पीयर टीम की विजिट पूर्ण हो जाने के पश्चात आप लोगों की मांगों पर विचार कर निर्णय लिया जाएगा।
कुलपति से मिलने वालों में डॉ. नृपेंद्र सिंह, डॉ अनुराग मिश्र, डॉ मुनिंदर सिंह, डॉ प्रकाश सिंह, डॉ ज्ञानेंद्र पाल, डॉ सुनील यादव, डॉ दिलीप यादव, डॉ दीपक सिंह, डॉ. मनोज यादव, डॉ. दिव्येंदु मिश्रा, डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. पंकज वर्मा, डॉ. पूजा सक्सेना, डॉ वनिता सिंह, डॉ प्रियंका सिंह, डॉ. राहुल राय, डॉ. अंकित कुमार, डॉ राजित राम सोनकर, डॉ. झांसी मिश्रा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। शिक्षकों ने अवगत कराया कि अपने यूजीसी पे-स्केल, अधिवर्षिता आयु तक सेवा विस्तार की मांग को लेकर शिक्षक सोमवार को पुनः कुलपति से मुलाकात करेंगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला