JAUNPUR NEWS : चिकित्सकीय कार्य को जीवन पर्यन्त सेवा समझकर किया: डा. राम नारायण

JAUNPUR NEWS : चिकित्सकीय कार्य को जीवन पर्यन्त सेवा समझकर किया: डा. राम नारायण

होम्योपैथिक वेलफेयर आर्गनाइजेशन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर मिलीं बधाइयां
प्रशांत सिंह
जौनपुर। भारत विकास परिषद शौर्य शाखा के अध्यक्ष डा. संदीप पाण्डेय के नेतृत्व में जनपद के वरिष्ठ चिकित्सक व शौर्य शाखा के मार्गदर्शक मण्डल के सदस्य डा. राम नारायण सिंह की उपलब्धि पर स्वागत समारोह का आयोजन नगर के वाजिदपुर कन्हईपुर में हुआ। यह आयोजन जौनपुर में 52 वर्षों से होम्योपैथिक चिकित्सा के रूप में जनसेवा कर रहे डा. राम नारायण सिंह को होम्योपैथिक वेलफेयर आर्गनाइजेशन का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर हुआ। बताया गया कि उपरोक्त चुनाव कोलकाता के मोनाली युवा केन्द्र पर सम्पन्न हुआ जहां संगठन के प्रदेश एवं देश स्तरीय सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम शौर्य शाखा परिवार के पदाधिकारियों ने माला पहनाते हुये बुकें देकर डा. सिंह को बधाई दिया।
अतिथि डा. राम नारायण सिंह ने कहा कि उन्होंने सम्पूर्ण जीवन पर्यन्त चिकित्सा को व्यवसाय न समझकर सेवा के रूप में कार्य किया। संस्थाध्यक्ष डा. संदीप पाण्डेय ने कहा कि डा. सिंह के कार्यों की तुलना धार्मिक ग्रन्थ गीता की स्थितप्रज्ञ अवस्था से की जा सकती है। जिला समन्वयक नीरज श्रीवास्तव ने कहा कि डा. सिंह का जीवन आदर्श अनुकरणीय है। पूर्व अध्यक्ष अतुल जायसवाल ने कहा कि आज भी डा. सिंह अर्थ को महत्व न देते हुए सेवा कार्यों में लगे हैं। उपाध्यक्ष जनार्दन पाण्डेय व सचिव डा. आनन्द प्रकाश ने डा. सिंह की इस उपलब्धि के लिये बधाई दिया।
इस अवसर पर शोभा सिंह, डा. सम्पूर्णानन्द अस्थाना, राघवेन्द्र सिंह, अजीत सिंह, प्रशान्त विक्रम सिंह, सतेन्द्र अग्रहरि, वीडी शर्मा, यूपी सिंह, अतुल सिंह, डा. तुषार सिंह, संजय अस्थाना सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पंकज सिंह ने किया। अन्त में आशुतोष सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला