JAUNPUR NEWS : लायन्स क्लब ने तिरंगा यात्रा निकालकर मनाया अमृत महोत्सव का जश्न

JAUNPUR NEWS : लायन्स क्लब ने तिरंगा यात्रा निकालकर मनाया अमृत महोत्सव का जश्न

शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर मेन द्वारा “आज़ादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत ‘हर घर तिरंगा’ एंव ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के अन्तर्गत मोटरसाइकिल से तिरंगा यात्रा” लायन्स बालाजी तिराहा नखास से संस्थाध्यक्ष डा संदीप मौर्य के नेतृत्व में निकाली गई। यात्रा में लायन्स सदस्य मोटरसाइकिल पर तिरंगा लगाने के साथ ही हाथों में तिरंगा लेकर आज़ादी के अमृत महोत्सव को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाते देश भक्ति नारे लगाते चल रहे थे। यात्रा ओलंदगंज, शाही पुल, चहारसू, कोतवाली चौराहा, गल्ला मंडी, सदर अस्पताल होते हुए भंडारी रेलवे स्टेशन तक गई जहाँ लोगों ने सुसंस्कार एवं व्यक्तित्व निर्माण तथा देश को विकास के पथ पर अग्रसर करने हेतु ‘पंच प्रण शपथ’ लिया।


इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दिनेश टंडन ने आजादी की 76वीं वर्षगांठ पर बधाई देते हुए आजादी का महत्व बताया। साथ ही कहा कि तिरंगा यात्रा देश भक्ति, राष्ट्रीय गौरव और अपनेपन की भावना पैदा करने के लिए है। इस यात्रा के माध्यम से शांति और प्रेम व एकता का संदेश दिया जा रहा है। डा अजीत कपूर ने कहा कि भारत की आज़ादी के 76 वर्ष के पूरे होने और आजादी के अमृत महोत्सव का समापन करने के लिए मेरी माटी मेरा देश अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान हमारे देश के शहीद स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने का एक प्रयास है। चार्टर सचिव अरुण त्रिपाठी ने कहा कि तिरंगा यात्रा के जरिए आज पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला। इस यात्रा के जरिए भारत को विश्व गुरु बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई है।
कार्यक्रम का संचालन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने किया। अन्त में संस्थाध्यक्ष डा संदीप मौर्य ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शकील अहमद, अमित पाण्डेय, ज़ीहशम मुफ्ती, डा संजीव मौर्य, रंजीत सिंह, संजय केडिया, अनिल वर्मा, संजय सिंघानिया, अशोक मौर्य, शिवानन्द अग्रहरि, राजीव श्रीवास्तव, राधेरमण जायसवाल, नीरज शाह आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला