Jaunpur News : सुभासपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया स्वागत
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का सोमवार की दोपहर जलालपुर के छितौना गांव में जनसभा रथयात्रा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप आगमन हुआ जिससे उनका काफिला चंदवक बाजार से होकर खुज्झी मोड से केराकत होते हुए गुजरने वाला था।
जिसकी भनक होते ही दो दर्जन से अधिक सुभासपा के कार्यकर्ताओं ने केराकत कोतवाली चौराहे पर खड़े होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का इंतजार करने लगे जैसे ही उनका काफिला केराकत बाजार पहुंचा वैसे ही कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद के नारे लगाने लगे और ओमप्रकाश राजभर अपने काफिले को रोकर कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका कुशल क्षेम जाना।कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. रंजीत राजभर, अवशेष राजभर, चन्द्रभान राजभर, चन्द्रसेन राजभर, पवन राजभर, सानूप नारायण राजभर, सूबेदार राजभर, सन राजभर, जोगिन्दर राजभर, अवनीश राजभर, लक्ष्मण राजभर आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












