Jaunpur News : कृषि विज्ञान केन्द्र पर किसान सम्मान सम्मेलन का हुआ सजीव प्रसारण
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के अमिहित कृषि विज्ञान केंद्र पर सोमवार की सुबह किसान सम्मान सम्मेलन का सजीव प्रसारण प्रभारी अध्यक्ष इंजीनियर वरुण कुमार के अध्यक्षता में संचालित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा अभिभाषण में किसानों को आय दुगनी तथा प्रगतिशील किसानों के बारे में बताया गया। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसान सम्मान निधि योजना के तहत 8 करोड़ किसानों को 16000 करोड़ धनराशि खाते में हस्तांतरित किया गया एवं वन नेशन वन उर्वरक उत्पाद का शुभारंभ किया गया।
किसान सम्मान सम्मेलन के सजीव प्रसारण के बाद किसान एवं वैज्ञानिकों द्वारा संवाद किया गया जिसमें किसानों को रबी फसल प्रबंधन के बारे में वैज्ञानिकों द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। उनके समस्याओं का त्वरित निदान किया गया जिसमें इंजीनियर वरुण कुमार ने फसल अवशेष प्रबंधन एवं एकीकृत कृषि प्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इंजीनियर कुमार ने बताया तथा किसानों को प्रतिज्ञा दिलाई की फसल अवशेष को खेत में ना जलाएं बल्कि खेतों में मिलाकर खेत की उर्वरता को बढ़ाया जा सकता है। पशुपालन वैज्ञानिक डॉक्टर अमित कुमार ने पशुओं के रखरखाव जोकि आगे आने वाले मौसम शीत ऋतु में पशुओं की सुरक्षा कैसे करें एवं वर्षभर चारा प्रबंधन तथा पशुओं के संतुलित आहार के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इसी क्रम में कृषि वानिकी वैज्ञानिक डॉ. अनिल कुमार ने रबी मौसम में सब्जियों की खेती दादा कौन सी सब्जी फसल का उत्पादन कर सकते हैं एवं सब्जी फलों के नर्सरी प्रबंधन वैज्ञानिक विधि विधि द्वारा की जाए। इसी क्रम में शस्य वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार ने रबी फसल प्रबंधन में रबी फसलों की खेती की तैयारी, बीजों का चुनाव में अच्छी प्रजातियों का बीज का प्रयोग करें तथा फसलों की बुवाई हमेशा सीधी लाइन में करें, बुवाई के लिए यंत्रों का प्रयोग करें, सही समय पर फसलों की प्रमाणित उन्नतशील बीज से बुवाई करें, फसलों के उर्वरक प्रबंधन एवं खरपतवार प्रबंधन वैज्ञानिक ढंग से अपनाकर करने से कृषि में लागत कम हो जाती है जिससे कि कृषि आय को दुगनी किया जा सकता है। डॉ. कुमार ने किसानों को प्राकृतिक खेती करने की सलाह दी तथा उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी जिसे अपनाकर खेती को जीरो बजट लागत से कृषि आय को दुगनी किया जा सकता है।
कृषि वैज्ञानिक संबंध में प्रगतिशील किसान भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें अखिलेश सिंह प्राकृतिक खेती के बारे में अपना अनुभव व्यक्त किया जो पिछले कई वर्षों से करते आ रहे हैं इसी क्रम में प्रगतिशील किसान रमेश सिंह जैविक विधि द्वारा आलू की खेती के बारे में अपना अनुभव दिया। कार्यक्रम में प्रदीप यादव, धीरज कुमार, विवेक कुमार, विश्वजीत सिंह, तिलक राज, दीपक कुमार का सहयोग रहा। इस अवसर पर रमेश सिंह, राजेश्वर राय, संजय सिंह, कौशल सिंह, उमेश कुमार सिंह, अभिषेक यादव, दूधनाथ, ओम प्रकाश सिंह, राकेश कुमार सिंह, जामवंत, राज, रामबचन यादव आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












