HomeJaunpurJaunpur News : सरकार ग्राम पंचायतों के समग्र विकास के प्रति सतत...

Jaunpur News : सरकार ग्राम पंचायतों के समग्र विकास के प्रति सतत प्रयत्नशील: रमेश

Jaunpur News : सरकार ग्राम पंचायतों के समग्र विकास के प्रति सतत प्रयत्नशील: रमेश

विधायक ने पंचायत भवन सहित विविध परियोजनाओं का किया लोकार्पण
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। प्रदेश की संयुक्त भाजपा सरकार ग्राम पंचायतों को मजबूत बनाने के साथ ही उनके समग्र विकास के प्रति दृढ़ संकल्पित है। उक्त बातें विकास खण्ड स्थित सवायन गांव में पंचायत भवन के शिलान्यास समेत विविध परियोजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि योगी सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के साथ ही सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति सतत प्रयत्नशील है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चन्द्र तिवारी ने सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की चर्चा करते हुए विकास खण्ड के सर्वांगीण विकास में स्थानीय विधायक के योगदान की सराहना की। शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम के क्रम में विधायक ने हेल्थ एवं वेलनेस सेन्टर, इन्टरलाकिंग, पक्की नाली व पंचायत भवन का शिलान्यास सहित विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान विधायक के समक्ष गांव के चहुमुंखी विकास के लिये कराये गये कार्यों की रूपरेखा रखी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुइथाकला प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रकाश दूबे ने सरकार की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुये स्थानीय विधायक के योगदान की चर्चा की। मंचस्थ अतिथियों में खण्ड विकास अधिकारी सर्वेश मोहन श्रीवास्तव, हृदयेश शुक्ल, पवन पाल, सुरेश पाण्डेय व भीम सिंह को स्मृति चिह्न, देव प्रतिमा, पुष्प गुच्छ एवं शाल भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधायक ने उपस्थित पत्रकारों को देव प्रतिमा भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। संचालन वरिष्ठ पत्रकार संतोष दीक्षित तथा आगंतुक अतिथियों के प्रति आभार संयुक्त रूप से ग्राम प्रधान सतदेव एवं अमन वर्मा ने प्रकट किया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत राजेश कुमार, कार्यक्रम अधिकारी नृपेन्द्र कुमार सिंह, ग्राम विकास अधिकारी सौरभ मिश्र, जितेन्द्र शाह, ग्राम प्रधान प्रवीण सिंह, अनिल दूबे, रमेश सिंह आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read