Jaunpur News : उपनिरीक्षक संतोष, सीमा, विभूति व अंगद की हुई प्रोन्नत
जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी द्वारा उपनिरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए 4 उपनिरीक्षक के कन्धे पर स्टार लगाकर पदोन्नति की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।

पुलिस विभाग से जारी जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक संतोष पाण्डेय, उपनिरीक्षक सीमा यादव, उपनिरीक्षक विभूति नारायण राय एवं उपनिरीक्षक अंगद प्रसाद तिवारी निरीक्षक बनाये गये हैं। इन सभी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री साहनी ने स्टार लगाया जहां अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा. संजय कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















