Jaunpur News : स्कार्पियो ने मारी टक्कर, छात्र गम्भीर रूप से घायल
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के अकबरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय का छात्र गौरव कक्षा 5 का अपने घर आ रहा था जिसे रास्ते में स्कार्पियो वाले ने टक्कर मार दी। इससे बच्चे को काफी गंभीर चोटें आई जिसे लेकर परिजन तुरंत सीएससी केराकत पहुंचे जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार किया।

उस बच्चे को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मौके पर आई एंबुलेंस 108 यूपी 32 ईजी 0215 के पायलट मानसिंह और एमटी ईमान मोहम्मद बच्चे को अपने एंबुलेंस में शिफ्ट किये और जिला अस्पताल के लिए निकल गये। रास्ते में बच्चे की तबीयत ज्यादा खराब होने लगी जिसे देख पीएमटी ईमान मोहम्मद में इसकी सूचना अपने अधिकारी मनीष सिंह को दी। मनीष ने तुरंत ईआरसीपी लेने के लिए बोला। ईआरसीपीआई डा. खरे ने बच्चे का पूरा हाथ लिया और 6 लीटर प्रति मिनट में हिसाब से आक्सीजन लगाने के लिए बोला था। एक बॉटल डीएनएस लगाने के लिए बोला। एमपी ईमान ने तुरंत ही उसे लगाया। बच्चे को जिला अस्पताल पहुंचाने तक इमान ने बच्चे की पूरी देखने की और उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया जहां परिजनों ने एंबुलेंस वालों का आभार व्यक्त किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















