Jaunpur News : पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता में माउण्ट लिट्रा जी स्कूल के बच्चों ने मारी बाजी
जौनपुर। नगर के एक इंटर कालेज में आयोजित इंटर स्कूल पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता (विषय श्री काशी विश्व नाथ धाम नव्या परिसर लोकार्पण उत्सव) में माउण्ट लिट्रा जी स्कूल फतेहगंज के बच्चों ने प्रतिभाग कर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अदिति सिंह कक्षा 8, आराध्या सेठ कक्षा 4 एवं पलक यादव कक्षा 10 को प्रशस्त पत्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं हर विद्यालय में आयोजित होनी चाहिए। इससे छात्रों की प्रतिभा में निखार आता है। इसी क्रम में जिलाधिकारी सहित अन्य विशिष्ट जनों द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य सहित तमाम अध्यापकगण आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















