Jaunpur News : उड़ान वूमेंस पावर की पदाधिकारियों ने छात्राओं में वितरित किया सेनेटरी पैड
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। उड़ान वूमेंस पावर के बैनर तले विश्व मासिक धर्म दिवस पर अध्यक्ष खुशबू जायसवाल ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं को सेनेटरी पैड का वितरण किया। साथ ही महावारी के समय होने वाली समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

कोषाध्यक्ष मोहिता जायसवाल ने महामारी के समय होने वाली तरह-तरह की साफ-सफाई के बारे में बताया। संस्थाध्यक्ष खुशबू जायसवाल ने कविता के माध्यम से अपनी बात कही। वहीं स्कूल की वार्डन एकता नीलम ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम संस्था के आभारी हैं। संस्था इस तरह के कार्यक्रम हमेशा करती रहती हैं। इस मौके पर नैंसी जायसवाल, निवेदिता, कविता आदि उपस्थित रहीं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















