HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : केराकत रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर फर्श निर्माण में...

JAUNPUR NEWS : केराकत रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर फर्श निर्माण में मानकों की अनदेखी

JAUNPUR NEWS : केराकत रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर फर्श निर्माण में मानकों की अनदेखी

नागरिकों ने पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों की की शिकायत
मौके पर पहुंचे ठेकेदार, बताये— इस निर्माण का यही मानक है
विनोद कुमार/राजेश साहू
केराकत, जौनपुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बन रहे प्लेटफार्म के फर्श के निर्माण में भारी पैमाने पर गोलमाल करने का आरोप है। स्थानीय नागरिकों की शिकायत है कि प्लेटफार्म के फर्श के निर्माण में बालू और सीमेंट का प्रयोग 10:3 के अनुपात से किया जा रहा है। स्थानीय कस्बा के निवर्तमान सभासद के प्रतिनिधि भाजपा कार्यकर्ता मनोज कमलापुरी, विजय यादव, विनोद कन्नौजिया, वकील अंसारी, सुभाष यादव, अनिल गांगुली आदि ने पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों से इसकी शिकायत की।

मनोज कमलापुरी ने निर्माण कार्य का वीडियो बनाया और पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों को ईमेल कर दिया। नागरिकों ने कहा कि जिस प्रकार से प्लेटफार्म बनाया जा रहा है, वह ज्यादा दिन नहीं चलेगा। कुछ महीने में खराब हो जाएगा।
नागरिकों ने समय रहते आरोपों की जांच करने और समुचित कार्रवाई करने की मांग की। शिकायत के कुछ घंटे बाद ही निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार दर्शन प्रसाद श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए और शिकायतकर्ता को बुलाकर मानकों की जानकारी देते हुये कहा कि प्रत्येक कार्य का अलग अलग मानक है। इस निर्माण कार्य का यही मानक है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read