HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : डीसीसी/डीएलआर के साथ डीएम ने की बैठक

JAUNPUR NEWS : डीसीसी/डीएलआर के साथ डीएम ने की बैठक

JAUNPUR NEWS : डीसीसी/डीएलआर के साथ डीएम ने की बैठक

जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष वर्मा की अध्यक्षता में डी.सी.सी/डी.एल.आर.सी की बैठक विकास भवन के सभागार में हुई जहां उन्होंने वार्षिक ऋण योजना की समीक्षा करते हुए एलडीएम को निर्देश दिया कि योजना बनाकर मार्च तक सीडी रेशियो 50 प्रतिशत तक बढ़ाएं, अन्यथा सम्बन्धित ब्राचों पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। यूनियन बैंक का सीडी रेशियों कम पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बढ़ाये जाने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने एलडीएम को निर्देश दिया कि सभी विभाग के लंबित पत्रावली डाटा मेन्टेन किया जाए। ऐसे बैंक जिनका सीडी रेशियो खराब है, उनका खाते में जमा पैसा अच्छे सीडी रेशियो बाली ब्रांच में जमा कर दिया जाएगा। अभियान चलाकर शत-प्रतिशत आधार सीडिंग कर दिया जाए। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में मुद्रा ऋण की संख्या बढ़ाये जाये। डाटा न देने वाली बैंकों पर कार्यवाई की जाए। किसान क्रेडिट कार्ड के प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि संख्या बढ़ाये।

विभिन्न राष्ट्रीय/शासकीय कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की। एलडीएम को निर्देश दिया कि बैक के सीसीटीवी रिकॉर्डिंग दे, बिना वजह आने वालों को चिन्हित कर कार्यवाई की जाएंगी। बिचौलियों टहलते न मिले। भष्टाचार करने वालो के खिलाफ शिकायत करने वालो के लिए टोल फ्री नम्बर प्रर्दशित करें। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बैंक सम्बन्धी लेन-देन के कार्य समय से पूर्ण किये जायं।
बैठक के दौरान सम्भाव्यता युक्त ऋण योजना (पीएलपी) का विमोचन किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम दरश यादव, बैंकों के अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read