डायन का आरोप लगाकर दम्पति की जमकर पिटाई
सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में डायन का आरोप लगा दंपति के साथ जमकर मारपीट की गयी। जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए विम्स पावापुरी रेफर कर दिया।
पीड़ित महिला के पति ने बताया कि 2 वर्ष पूर्व पड़ोसी में मौत हो गया था पडोसी का कहना है कि मेरी पत्नी उसके नाती पर जादू टोना कर जान मार दिया। तब से उसके परिवार मेरी पत्नी पर डायन का आरोप लगाकर प्रताड़ित कर रहे हैं। आज मेरी पत्नी छत पर चढ़ी तो उसके परिवार मेरी पत्नी को डायन कह कर गाली गलौज करने लगा। जब विरोध किया तो मेरी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। बीच-बचाव करने गए तो मेरे साथ भी मारपीट की गई जिससे हम दोनों पति-पत्नी जख्मी हो गए। फिलहाल जख्मी महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
अंधविश्वास में आकर महिला के साथ जमकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। जख्मी महिला ने बताया कि दबंग है और अपनी दबंगई दिखाते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दिया। महिला के सर में काफी गंभीर चोट है जिसे चिंताजनक हालत देखते हुए डॉक्टर ने रेफर कर दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि ऐसा कोई मामला नहीं है मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। डायन का आरोप बेबुनियाद है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











