Jaunpur News : स्पीड ब्रेकर को लेकर सेण्ट थॉमस रोड बना है चर्चा-ए-खास
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर का सेण्ट थामस इंटर कालेज रोड इन दिनों स्पीड ब्रेकरों के लिए चर्चाए खास बना हुआ है। घरों और दुकानों के सामने स्पीड ब्रेकर होना लोगों के लिए स्टेटस सिम्बल सा हो गया है जबकि रोड से गुजरने वाले राहगीरों में एल-4व एल-5की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। गौरतलब हो कि नगर का सेण्ट थामस रोड इन दिनों स्पीड ब्रेकरों को लेकर चर्चाएं खास बना हुआ है। लोग अपने घरों या दुकानों के सामने स्पीड ब्रेकर बनाना स्टेटस सिम्बल बना लिए है।
सूत्रों की मानें तो इस एक किलोमीटर के रोड पर लगभग 13 से 14 की संख्या में स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं। सैकड़ों की संख्या में इस रोड से गुजरने वाले स्कूली बच्चों समेत अन्य राहगीरों को इन ब्रेकरों का सामना करना पड़ता है जो दुर्घटना का शिकार होकर घायल हो जाते हैं। अवैध ढंग से बनाए गए ये स्पीड ब्रेकर राहगीरों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। लोगों में एल-4 व एल-5 की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। ऐेसे में यदि प्रशासनिक अमला इस समस्या की तरफ अपना ध्यान नहीं दिया तो लोग रीढ़ को लेकर समस्याग्रस्त हो जायेंगे।










