Jaunpur News : समाजवादी कुटिया पर मनी छोटे लोहिया की पुण्यतिथि
राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित समाजवादी कुटिया पर शनिवार को समाजवादी आंदोलन के प्रखर नायक, महान विचारक, शोषितों, पीड़ितों, वंचितों के प्रबल पैरोकार छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि मनायी गयी।
इस मौके पर कुटिया के संचालक ऋषि यादव ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करके हुये श्रद्धांजलि दिया। साथ ही उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर आदर्श आचार संहिता एवं कोविड-10 के बाबत जारी सरकारी गाइड लाइन का पालन करते हुये कुछ बच्चे भी उपस्थित रहे।










