HomeJaunpurJaunpur News: जौनपुर में उर्वरक बिक्री प्रतिष्ठानों पर हुई छापेमारी

Jaunpur News: जौनपुर में उर्वरक बिक्री प्रतिष्ठानों पर हुई छापेमारी

  • जौनपुर में उर्वरक बिक्री प्रतिष्ठानों पर हुई छापेमारी

  • औचक निरीक्षण में अनियमितता मिलने पर एक लाइसेंस निलम्बित

तेजस टूडे सं.
सौरभ सिंह
जौनपुर। जनपद में किसानों को निर्धारित दरों पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने तथा उर्वरक वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से जिला कृषि अधिकारी ने विभिन्न उर्वरक बिक्री प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान मेसर्स मौर्या खाद भण्डार फतेहगंज, मेसर्स सिंह खाद भण्डार फतेहगंज, मेसर्स कृषक सेवा केन्द्र लाला बाजार, मेसर्स मौर्या बीज भण्डार लाला बाजार, मेसर्स प्रतीक खाद भण्डार समाधगंज, मेसर्स मौर्या खाद भण्डार पंवारा, जायसवाल खाद भण्डार पंवारा एवं मेसर्स जायसवाल उर्वरक भण्डार पंवारा का निरीक्षण किया गया।
उर्वरक वितरण में अनियमितता, स्टॉक बोर्ड एवं रेट बोर्ड प्रदर्शित न किए जाने तथा अभिलेख अपूर्ण पाए जाने पर एक उर्वरक बिक्री प्रतिष्ठान का लाइसेंस निलम्बित किया गया। वहीं तीन विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया तथा दो विक्रेताओं को चेतावनी दी गई।
इसी क्रम में अपर जिला कृषि अधिकारी ने मेसर्स एग्री क्लीनिक एवं एग्री बिजनेस सेन्टर बेलवां, मेसर्स यादव किसान सेवा केन्द्र बेलवां, मेसर्स चौरसिया एण्ड ब्रदर्स रखवां, मेसर्स किसान सेवा केन्द्र किशनुपुर एवं आकाश बीज भण्डार रामदयालगंज का निरीक्षण हुआ जहां उर्वरक वितरण व्यवस्था में कमियां पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
जिला कृषि अधिकारी ने समस्त उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया कि वे निर्धारित मूल्य पर ही उर्वरकों की बिक्री सुनिश्चित करें तथा स्टॉक एवं रेट बोर्ड अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें। साथ ही बिक्री एवं स्टॉक से संबंधित समस्त अभिलेख अद्यतन रखें। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई भी उर्वरक विक्रेता निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर उर्वरक की बिक्री करते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश के प्रावधानों के अन्तर्गत कठोर कार्यवाही की जाएगी। साथ ही किसानों से अपील किया कि उर्वरक निर्धारित मूल्य पर ही खरीदें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा अधिक मूल्य वसूली की शिकायत संबंधित कृषि विभाग के अधिकारियों से करें।

 

 

 

 

Must Read