Jaunpur News : एसपी सिटी ने आने-जाने वाले रास्ते पर सीसीटीवी लगवाने के दिये निर्देश
अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ऐतिहासिक प्राचीन मंदिर त्रिलोचन महादेव में शुक्रवार को एसपी सिटी संजय कुमार ने मत्था टेककर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इसके बाद मंदिर परिसर के चारों तरफ घुमकर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लिया। साथ ही उन्होंने सावन महीने के पहले सोमवार की तैयारी में मंदिर समिति से श्रद्धालुओं के मंदिर परिसर में आने व जाने वाले रास्तों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने का निर्देश दिया।
खण्ड विकास अधिकारी रामकृपाल द्विवेदी ने बताया कि सावन के प्रत्येक सोमवार को न्याय पंचायत वार सफाईकर्मियों की दो सीफ्ट में ड्यूटी लगाई गयी है। पूरे सावन महिने में अन्य दिनों एक सिफ्ट सुबह से शाम तक ड्यूटी लगाई गयी है। साफ सफाई में कोई कमी नहीं रहेगी। इस अवसर पर त्रिलोचन गैस एजेंसी के मालिक जय प्रकाश सिंह मास्टर, अनिल सिंह, व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनुराग वर्मा, नन्हे यादव, सोनू गिरी, दीपक सिंह, थानाध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह मयफोर्स मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















