HomeJaunpurसलोन सीएचसी के भ्रष्ट डाक्टरों में दिखा कार्यवाही का खौफ

सलोन सीएचसी के भ्रष्ट डाक्टरों में दिखा कार्यवाही का खौफ

सलोन सीएचसी के भ्रष्ट डाक्टरों में दिखा कार्यवाही का खौफ

काली पट्टी बांध लूट रहे संवेदना
भ्रष्ट व तानाशाही पर पर्दा डालने के लिये बहुरूपिया बन रहे सीएचसी के गुंडे बने डाक्टर
संदीप पाण्डेय
सलोन, रायबरेली। स्थानीय सीएचसी में बीते दिनों चाटुकार लोगों के बहकावे में आकर अपनी नाकामी छिपाने के उद्देश्य से पत्रकारों पर जानलेवा हमला बोल गुंडा बने डाक्टरों ने तांडव तो मचाया किंतु गुंडा बने डाक्टर शायद यह भूल चुके थे कि कानून सिर्फ जनता के लिए नहीं, बल्कि सरकारी मशीनरी के लिए भी बने हैं।

इस तस्वीर को गौर देखिए! ये सलोन सीएचसी में पल रहे गुंडा बने डाक्टर हैं जो बहकावे में आकर सरकारी दवाओं को जलाने की खबर चलाने से खफा होकर साजिश के तहत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों पर जानलेवा हमला, लूट व बंधक बना घटना को अंजाम तो जरुर दे दिए किंतु अब पत्रकारों द्वारा लगातार जिस तरह से कार्यवाही की माँग की जा रही है, उससे सलोन सीएचसी के भ्रष्ट डाक्टर इस कदर खौफ में आ चुके हैं कि अब वह हर तरह के मिथ्या आरोप लगाने के बाद थक-हार कर अब काली पट्टी बांधकर समाज की संवेदना लूटने की ठान लिये हैं। शायद भ्रष्ट व गुंडा बने डाक्टर यह भी भूल चुके हैं कि उनका हैवानी चेहरा जनता के सामने बेनकाब हो चुका है। हो कुछ भी परंतु जिस तरह से सलोन सीएचसी के डाक्टर बहुरूपिए की भूमिका अदा कर रहे हैं। उससे किसी और की नहीं, बल्कि अपने भ्रष्ट कारनामों के पुख्ता सबूत संकलित कर रहे हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read