Jaunpur News : आजादी का अमृत महोत्सव में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित
धीरज सोनी
मुफ्तीगंज, जौनपुर। डा. राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय के प्रांगण में मिशन शक्ति फेज-4 के तहत रंगोली प्रतियोगिता तथा आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती को माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित करके की गयी जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों द्वारा रंगोली बनाकर प्रदर्शित किया गया जिसमें निर्णायक मंडल में कुसुम कुमारी, डा. अजीत मिश्र व मनोज दुबे द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया गया।
विजेताओं के नाम की घोषणा महाविद्यालय के प्राचार्य डा. जय प्रकाश पाठक द्वारा किया गया। साथ ही सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मिशन शक्ति की संयोजक डा. प्रतिमा सिंह ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रवक्ता डा. सूर्योदय भट्टाचार्य, मंगला प्रसाद, अजय सिंह, मनोज कुमार, अजीत यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। पुरस्कृत प्रतिभागियों में प्रथम स्थान पर कावेरी ग्रुप, द्वितीय स्थान पर सद्भावना ग्रुप एवं तृतीय स्थान पर नर्मदा ग्रुप व माही ग्रुप रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















