सिकरारा के 46 दिव्यांग बच्चों को मिले निःशुल्क सहायक उपकरण
दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना लक्ष्य: बीएसए
तेजस टूडे सं.
सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। विकास खण्ड बक्शा में गुरुवार को आयोजित एलिम्को के निःशुल्क शिविर में स्थानीय ब्लाक के 46 दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण वितरित किये गये। इनमें 36 एमआर किट, 5 व्हील चेयर, दो हियरिंग एड, एक ट्राइसाइकिल, एक रोलेटर और एक क्रच शामिल हैं। शिविर में डा. पी.डी. तिवारी, डा. प्राची, जिला समन्वयक शशिधर उपाध्याय व एलिम्को टीम का मुख्य योगदान रहा।
इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर में जिलाध्यक्ष अमित सिंह की उपस्थिति में स्पेशल एजुकेटर रामजीत मौर्य ने विद्यालय के दिव्यांग बच्चों को उपकरण प्रदान किये। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों के दिव्यांग बच्चों को चिन्हित कर उनकी पढ़ाई और दिव्यांगता से जुड़ी समस्याओं को देखते हुये ये सामग्रियां दी गयी हैं जिससे वे समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकें।
जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुये कहा कि इससे बच्चे समाज की मुख्य धारा में शामिल होंगे और उनकी नियमित पढ़ाई-लिखाई सुचारू रूप से हो सकेगी। इस अवसर पर स्पेशल एजुकेटर दीपक राव, विजय सिंह, रूचि यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।











