Jaunpur News : श्याम केशरी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं वेलफेयर सोसायटी ने मनाया महिला दिवस
अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। शिक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान की ओर अग्रसर समाजसेवी संस्था श्याम केशरी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं वेलफेयर सोसायटी जौनपुर के संयुक्त बैनर तले स्थानीय क्षेत्र के ग्रामसभा मकरा के प्राथमिक विद्यालय में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। संस्थाध्यक्ष डा. बीके गौतम ने महिलाओं के मान, स्वाभिमान और उनकी नारी शक्ति समानता को बताते हूए महिलाओं को जागरूक किया।

महिला अधिकार के बारे में बताते हुए कहा कि पुरुषों के समान महिलाओं को अधिकार प्रदान करने वाले भारतीय संविधान के रचयिता डा. भीमराव अंबेडकर ने संविधान में महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार दिया एवं शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में समानता का अधिकार देकर उनके मान सम्मान को बढ़ाने का कार्य किया है। इस अवसर पर समिता चौहान, शिक्षामित्र, आशा देवी आंगनबाड़ी सहायिका, अनिता देवी, रोली कुमारी, लक्ष्मीना, रीता देवी, अमरावती, संतारा देवी, अनिता चौहान, सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













