शार्ट सर्किट से लगी आग से किराना की दुकान स्वाहा
अजय जायसवाल
गोरखपुर। आजाद चौक रुस्तमपुर में राम विलास किराना स्टोर्स में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग से लाखों का सामान जलकर राख हुआ। मौके पर पहुंची अग्निशमन दल ने आग पर पाया काबू।

दुकानदान सुभाष चन्द्र गुप्ता ने बताया कि दुकान में भोर में ही शार्ट सर्किट से दुकान के अंदर आग लग गई,पड़ोसियों की सूचना पर दुकान पहुंचा और तत्काल फायर बिग्रेड को सूचना दी। पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। अग्निशमन दल ने पहुंचकर आग पर नियंत्रण पाया। श्री गुप्ता ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। 50 लाख से ऊपर के नुकसान बताया जा रहा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













