महेश नाथ मंदिर में चोरी, जांच में जुटी पुलिस
जयशंकर दूबे/राजीव शुक्ल
धम्मौर, सुल्तानपुर। भगवान का घर भी अब चोरों से सुरक्षित नहीं है। धम्मौर थाना क्षेत्र के धरमैतेपुर गांव स्थित प्राचीन महेश नाथ मंदिर में चोरों ने मंदिर के सामान की चोरी कर लिया है। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह पूजा करने गए मंदिर के पुजारी ने देखा कि मंदिर में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा जंजीर व ताले को काटकर चोरी कर ली गई है जिसके बाद पुजारी ने शिव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह को इसकी सूचना दी। खबर मिलते ही वीरेंद्र प्रताप सिंह मंदिर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी।
जानकारी के अनुसार मंदिर से चोरों ने भगवान के सिर का चांदी का मुकुट, पीतल के घंटे, दानपात्र में रखा हुआ नगद रुपया, मंदिर में लगा माइक, साउंड व मशीन सहित लाखों का सामान लेकर चोर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही धम्मौर थानाध्यक्ष सुनील पांडेय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का मुआयना किया। मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है जल्द ही चोरी का पर्दाफाश किया जाएगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













