7 साल की बच्ची आराध्या ने ‘हनुमान अंश’ की भक्ति गीत पर बटोरी वाहवाही
तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। नगर के आदि गंगा गोमती नदी के तट पर बने भामा शाह घाट पर आयोजित दो दिवसीय छठ महोत्सव के मंच पर जब 7 साल की बच्ची आराध्या सिंह ने हनुमान अंश फिल्म के भक्ति गीत जब जिद पर आ गई पार्वती……… गाया तो अतिथियों और श्रद्धालुओं ने तालियां बजाकर उसका उत्साहवर्धन किया। इसी कड़ी में पवन सिंह का छठ गीत जोड़े जोड़े घटवा……. पर खूब वाहवाही बटोरी। आराध्या ने राम आयेंगे तो अंगना सजाऊंगी… सुनाना शुरू किया तो राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर, वाइस चांसलर प्रो आरएन त्रिपाठी समेत सभी अतिथियों ने मंच पर पहुंचकर बच्ची को सम्मानित किया।











